{"_id":"6afe14519f36fe553d0020d5","slug":"letter-to-gda-requesting-not-to-demolish-the-tin-sheds-at-rapti-complex-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522970-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती कॉम्प्लेक्स के टिनशेड नहीं तोड़ने के लिए जीडीए को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती कॉम्प्लेक्स के टिनशेड नहीं तोड़ने के लिए जीडीए को पत्र
Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती कॉम्प्लेक्स में लगे टिनशेड को तोड़ने की कार्रवाई रोकने के लिए व्यापार समिति ने जीडीए से गुहार लगाई है। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे परिसर में न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है।
उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को जीडीए का प्रवर्तन दल टिनशेड तोड़ने पहुंचा था। उन्होंने दावा किया कि राप्ती कॉम्प्लेक्स के पूरे परिसर के संबंध में न्यायालय ने स्थगन आदेश पारित किया है। ऐसे में परिसर में किसी तरह का बदलाव करना न्यायालय के आदेश की अवमानना होगी। उन्होंने जीडीए से टिनशेड तोड़ने की कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया है। साथ ही 15 दिनों के भीतर न्यायालय के आदेश की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने की मांग भी की है।