{"_id":"66a58eb9cd2d1c81e202e404","slug":"leopard-rescued-from-gonda-and-brought-to-gorakhpur-zoo-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-635227-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी : जूनियर डॉक्टरों ने फिर पीटा तीमारदारों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी : जूनियर डॉक्टरों ने फिर पीटा तीमारदारों को
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर से आए थे किशोरी का इलाज कराने
मेडिकल कॉलेज चौकी पर दी तहरीर, जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों पर तीमारदारों ने मारपीट का आरोप लगाया है। सिद्धार्थनगर से मरीज को लेकर आए तीमारदारों का आरोप है कि शनिवार को ब्लड रिपोर्ट दिखाने के लिए सीनियर डॉक्टर का पता जूनियर डॉक्टरों से पूछने पर वे नाराज हो गए। इसके बाद गुस्से में आकर पूरे परिवार को मारने-पीटने लगे। पीड़ित ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के वर्डपुर नंबर पांच के तशिलीमुन निशा (17) पुत्री मोहम्मद खलील की तबीयत खराब होने पर बृहस्पतिवार को वहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के महिला मेडिसिन वार्ड नंबर पांच में मरीज को भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने ब्लड जांच लिखा। ब्लड जांच रिपोर्ट आने पर जूनियर डॉक्टरों ने मानसिक विभाग के लिए रेफरेंस लिखा। तब तीमारदार रिपोर्ट दिखाने के लिए जूनियर डॉक्टरों से पूछे कि डॉक्टर सुधीर कहां मिलेंगे। मरीज के भाई शफीक का आरोप है कि इतनी सी बात पर जूनियर डॉक्टर ने गुस्से में आकर कालर पकड़कर भर्ती फाइल फेंक दी। विरोध करने पर मां नूरजहां, बहन तशिलीमुन व हमें मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची। घटना के बाद परिजन मरीज को शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मरीज के परिजनों ने दी थी। तहरीर मिली है, इसकी जांच करवाकर आगे कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाएगी।
- योगेंद्र कुमार सिंह, सीओ कैंट