फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard rescued from Gonda and brought to Gorakhpur Zoo

Gorakhpur News: गोंडा से रेस्क्यू कर गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया तेंदुआ

Sun, 28 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard rescued from Gonda and brought to Gorakhpur Zoo
फातिमा स्कूल के पास खाली मकान में एक हफ्ते से रह रहा था तेंदुआ
विज्ञापन

करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद चिड़ियाघर की टीम ने किया रेस्क्यू


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोंडा जिले के फातिमा स्कूल के पास एक तेंदुआ होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्कूल की छुट्टी कर दी गई। सूचना पर शुक्रवार को देर शाम गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम गोंडा पहुंची। शनिवार को करीब 15 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को गोरखपुर लाया गया।
एक हफ्ते पहले फातिमा स्कूल के पास तेंदुए की चहलकदमी देखी गई थी। शुक्रवार भोर में चार बजे के करीब इसे फिर देखा गया। तेंदुए की पहचान के बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सीएफ मनोज सोनकर और डीएफओ गाेंडा ने इसकी जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव को दी।
विज्ञापन

उन्होंने इसे रेस्क्यू करने के लिए शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान को नामित किया। चिड़ियाघर से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम शुक्रवार को देर शाम गोंडा पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेश ने बताया कि फातिमा स्कूल के पास एक खाली मकान में पिछले एक हफ्ते से तेंदुआ रह रहा था। इसके आसपास बहुमंजिली इमारतें हैं। जहां पर वह रहता था उस फ्लोर पर कोई नहीं रहता था, लेकिन उसके ऊपर लोग रहते थे। लोगों के अनुसार तेंदुआ केवल रात में 11 से भोर में चार बजे के बीच दिखाई देता था। सीसीटीवी फुटेज में इसकी पहचान हुई।
डॉ. योगेश ने बताया कि रात में जब यह कंफर्म हो गया कि फुटेज में दिखने वाला वन्यजीव तेंदुआ ही है तब इसे रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू कर दी गई। सुबह होते ही वह टीम के साथ उस मकान में गए। वहां पर तेंदुए के पदचिह्नों को देखते हुए आगेे बढ़े। वहां पर उसकी पूंछ दिखाई दी। एक सुराख से उसको टैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। इसके बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया।

-
सोहगीबरवा में छोड़ा जाएगा
चिड़ियाघर की टीम तेंदुए को लेकर शनिवार देर रात गोरखपुर पहुंच जाएगी। डॉ. योगेश ने बताया यह नर तेंदुआ है जिसकी उम्र करीब छह वर्ष है। गोरखपुर चिड़ियाघर में इसकी प्राथमिक जांच के बाद इसे रविवार को सोहगीबरवा रेंज में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed