{"_id":"5f55ed688ebc3e43614eae2f","slug":"land-business-shines-in-corona-crisis-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में भी चमक रहा यह का कारोबार, आंकड़ें देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में भी चमक रहा यह का कारोबार, आंकड़ें देखकर हो जाएंगे हैरान
Mon, 07 Sep 2020 01:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:50 PM IST
सार
- गोरखपुर मंडल में चार महीने में रजिस्ट्री से 175 करोड़ रुपये से अधिक की आय
- अप्रैल में 84.88 लाख से जुलाई महीने में बढ़कर 74.78 करोड़ रुपये पहुंचा राजस्व
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट काल में जब हर क्षेत्र में मंदी है, जमीन का कारोबार खूब चमक रहा है। गोरखपुर मंडल में रजिस्ट्री विभाग को लक्ष्य के मुताबिक भले ही आय न हो रही हो, लेकिन इसमें बढ़ोतरी लगातार हो रही है। पिछले चार महीनों (अप्रैल, मई, जून व जुलाई) में सबसे अधिक कमाई गोरखपुर जिले में हुई है। अगस्त में कमाई की रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच अप्रैल के आखिरी पखवाड़े में जब रजिस्ट्री दफ्तर खुले तो पूरे मंडल में जमीन की रजिस्ट्री से महज 84.88 लाख रुपये की आय हुई। अगले महीने मई में लाख का आंकड़ा 29.49 करोड़ तक पहुंच गया। थोड़ी और छूट मिली तो जून में 59.36 करोड़ और जुलाई में बढ़कर आय 74.78 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह कुल चार महीनों में गोरखपुर मंडल में रजिस्ट्री विभाग ने 175 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन
आलम यह है कि गोरखपुर शहर समेत मंडल के कई रजिस्ट्री दफ्तरों में जमीन खरीदने-बेचने वालों की बढ़ती भीड़ से दफ्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण का डर सताने लगा है। विभाग के अफसरों का कहना है कि कुछ कर्मचारियों के संक्रमित होने और जिलों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने से अब बहुत से लोग बाहर नहीं निकल रहे वरना आय और बढ़ जाती।
विज्ञापन
गोरखपुर में सबसे ज्यादा हुई खरीद-फरोख्त
मंडल के अन्य जिलों की तुलना में गोरखपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त सबसे ज्यादा हुई। अप्रैल से लेकर जुलाई तक जिले में जमीन के बैनामों से रजिस्ट्री विभाग को 75 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। इसी तरह महराजगंज सबसे फिसड्डी रहा। वहां अप्रैल से लेकर जुलाई तक सिर्फ 25 करोड़ रुपये की आय हो सकी।
फ्लैट से ज्यादा जोर जमीन पर
रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक जमीन की तुलना में फ्लैट की खरीद-बिक्री बहुत कम है। लोगों का ज्यादा जोर जमीन खरीदने-बेचने पर ही है।
जमीन की खरीद-फरोख्त से कमाई (रुपये में)
कोरोना संकट के बीच बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में विभाग की आय भी प्रभावित हुई है, मगर मौजूदा हालात में भी आय में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अप्रैल में पूरे मंडल में 1.04 फीसदी आय हुई थी तो मई महीने में 31.79, जून में 59.84 तो जुलाई महीने में यह बढ़कर 61.72 फीसदी पहुंच गई है। यह प्रगति अच्छा संकेत है। लक्ष्य के सापेक्ष तो अभी प्रगति धीमी है लेकिन काफी संतोषजनक है।
- रामानंद सिंह, डीआईजी स्टांप
फ्लैट से ज्यादा जोर जमीन पर
रजिस्ट्री विभाग के मुताबिक जमीन की तुलना में फ्लैट की खरीद-बिक्री बहुत कम है। लोगों का ज्यादा जोर जमीन खरीदने-बेचने पर ही है।
जमीन की खरीद-फरोख्त से कमाई (रुपये में)
- जिला अप्रैल मई जून जुलाई
- गोरखपुर 76 लाख 13.12 करोड़ 28.55 करोड़ 34.29 करोड़
- महराजगंज 6.46 लाख 05.09 करोड़ 09.27 करोड़ 11.45 करोड़
- देवरिया 2.42 लाख 05.34 करोड़ 10.55 करोड़ 14.76 करोड़
- कुशीनगर शून्य 05.93 करोड़ 10.98 करोड़ 14.26 करोड़
कोरोना संकट के बीच बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में विभाग की आय भी प्रभावित हुई है, मगर मौजूदा हालात में भी आय में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अप्रैल में पूरे मंडल में 1.04 फीसदी आय हुई थी तो मई महीने में 31.79, जून में 59.84 तो जुलाई महीने में यह बढ़कर 61.72 फीसदी पहुंच गई है। यह प्रगति अच्छा संकेत है। लक्ष्य के सापेक्ष तो अभी प्रगति धीमी है लेकिन काफी संतोषजनक है।
- रामानंद सिंह, डीआईजी स्टांप