स्वास्थ सेवा की बिगड़ी तस्वीर: अब खुला ब्लड माफिया का खेल, मजदूर के खून की कीमत लगा दी 8 हजार
गोरखपुर में खून माफियाओं का खेल चल रहा है। यहां एक मजदूर को एक यूनिट खून के बदले 10 हजार रुपये की लालच दिया गया। चूंकि तीन बारिश होने से मजदूर को काम नहीं मिला था। ऐसे में वह लालच में आकर उनके साथ चला गया। खून देने के बाद उसे 1100 रुपये देकर भगा दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी अस्पताल, फर्जी डॉक्टर, प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज की खरीद-फरोख्त के बाद अब खून माफिया का खेल भी सामने आया है। एक मजदूर के मजबूरी का फायदा उठाकर उसके खून को 8 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बदले मजदूर को महज 1100 रुपये थमा मारपीट कर भगा दिया गया।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, जालसाजी, मानव अंग प्रत्यारोपण कर जीवन को खतरे में डालने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जुटी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव के लगे जयकारे
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान (30 वर्ष) मजदूरी करके जीवनयापन करता हैं। शनिवार की सुबह वह गोरखनाथ पुल के नीचे लेबर मार्केट में रोज की तरह दिहाड़ी के लिए वह खड़ा था। तभी खून बेचने वाले गैंग का लीडर वसील पहुंच गया। उसने एक यूनिट ब्लड देने के बदले 10,000 रुपये का लालच दिया। क्योंकि, बारिश के कारण तीन दिन से काम नहीं मिल रहा था और खाने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए गोरख खून देने को तैयार हो गया।
जांच में सामने आया कि बिना नंबर प्लेट की नीली कलर की बाइक पर बैठाकर उसे मोगलहा लाया गया। फिर गैंग के सदस्य केशरदेव निवासी कम्हरिया खुर्द थाना फरेंदा, जिला महराजगंज के हवाले कर दिया गया।
शाम 6 बजे केशरदेव गोरख को लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचा। वहां ब्लड बैंक का कर्मचारी पहले से ही तैयार बैठा था। उसने तत्काल खून निकाला। फिर खून को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज पिपराइच थाना क्षेत्र के रुदलापुर निवासी मरीज मोहन के तीमारदार को 8 हजार रुपये बेच दिया गया। मरीज के घरवालों से 8 हजार रुपये लेकर गोरख को मोगलहा वापस ले आया। यहां उसने वसील को रकम दे दी।
इसे भी पढ़ें: काम पूरा कराने के लिए अब नई तारीख...यानी सात महीने फिर झेलिए दुश्वारियां
वसील गोरख को बाइक पर बैठाकर शाहपुर क्षेत्र के रेल विहार मोहल्ले की एक गली में ले गया। वहां उसने गोरख को 1100 रुपये दिए। और पैसे मांगने पर वसील ने गोरख के तीन-चार थप्पड़ मारकर भगा दिया।
इसे भी पढ़ें: एमआरआई के लिए करें छह महीने इंतजार...चूहे ने कुतर दिया सीटी स्कैन मशीन का तार
गोरख ने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को दी। गिरोह के सदस्य की पुलिस तलाश कर रही थी कि रविवार की शाम मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक के पास से खून बेचने वाले गैंग के एक सदस्य केशरदेव को हिरासत में ले ली। वहीं, गिरोह का सरगना वसील मौके से फरार हो गया। मेडिकल चौकी प्रभारी विवेक मिश्र ने सदस्य के माध्यम से सरगना को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि मेडिकल चौकी पुलिस को इस गैंग के बारे में एक सप्ताह से जानकारी थी और वह तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जेएन शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।