फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   construction work

Gorakhpur News: काम पूरा कराने के लिए अब नई तारीख...यानी सात महीने फिर झेलिए दुश्वारियां

Mon, 28 Aug 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
construction work
सरयू नदी पर चल रहा है फोरलेन पुल काम।
गोरखपुर। वाराणसी फोरलेन हाईवे निर्माण का हाल किसी मुकदमे की तारीख की तरह हो गया है। हर साल नई तारीखें तय कर दी जाती है। इस काम को 2019 में इसे पूरा करा लेना था लेकिन, कई जगह अंडरपास के अगल-बगल साइड लेन नहीं बनाया गया और कौड़ीराम व बड़हलगंज में बाईपास का काम भी अधूरा है। बेलीपार के पास तो सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है और साइड लेन नहीं बनने से बारिश में लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं।अधिकारियों का दावा है फोनलेन का निर्माण कार्य मार्च माह पूरा करा लिया जाएगा। अगर उनके दावे सही हुए तब भी सात महीने अभी दुश्वारियां झेलनी पडे़ेंगी।
विज्ञापन




गोरखपुर वाराणसी फोरलेन का शिलान्यास 16 अक्तूबर 2016 को हुआ था। इसे पूरा कराने का लक्ष्य वर्ष 2019 तक तय किया गया। लेकिन इसके काम में साल दर साल देरी होती रही। अभी हाईवे का काम जगह जगह अधूरा है। बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार फोरलेन पर बड़हलगंज में कुराव से दोहरीघाट के नई बाजार तक 12 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया गया है। जिसमें 1250 मीटर लंबे सरयू पुल का निर्माण चल रहा है। ओझौली के आगे सरयू पुल का पूरा हो चुका है। लेकिन बड़हलगंज की तरफ अभी 20 पिलर का काम बाकी है। यहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि नवंबर तक एक लेन चालू हो जाएगी। बड़हलगंज के खड़ेसरी निवासी संजय तिवारी ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य में देरी से पटना चौराहे पर 12 से 14 घंटे तक जाम लगता है।
विज्ञापन

0000

काम पूरा होने के पहले उखड़ने लगी गिट्टियां

बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार हाईवे का काम पूरा होने के पहले ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। सड़कों में दरारे पड़ गई हैं। दरारों को पाटने के लिए उनकी मरम्मत कराई जा रही है। बेलीपार बाजार में अंडरपास और सर्विस लेन का काम अधूरा है। गिट्टियां डालकर छोड़ी गई है, जिससे पानी बरसने पर लोगों को दिक्कत हो रही है। फोरलेन से साइडलेन पर चढ़ने और उतरने के लिए बना एप्रोच मार्ग अधूरा है। इससे बेलीपार, भीटी, देवकली धनसही, बेला, करंजही , कतरारी,सोनवापार,बेनुआटिकर, बिस्टौली और कटया सहित अन्य गावों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि, बाजार में दो बड़े बैंकों के अलावा स्कूल, कॉलेज और दर्जनों व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

जलनिकासी नहीं होने से दुकानदारी प्रभावित

बेलीपार, गगहा सहित अन्य जगहों पर साइडलेन के अधूरे निर्माण की वजह से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। सड़क किनारे बनी नालियों को आपस में नहीं जोड़ा गया है। जिससे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। डवरपार में भी साइड लेन का काम अधूरा है । साइड लेन पर गिट्टी डालकर कर छोड़ी गई है, जिससे भस्मा,डवरपार,बरईपार सोहना बेनुआटीकर सहित अन्य लोगों का आना जाना होता है। क्षेत्र के अनिल पांडेय, विनय मोदनवाल, बृजभान जायसवाल, विनय शर्मा, आदित्य पांडेय सहित अन्य लोगों का कहना है कि काम में लापरवाही से निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

0000

कसिहार से कौड़ीराम तक चल रही सिर्फ एक लेन

कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार कौड़ीराम तक एक ही लेन में वाहनों का आना जाना हो रहा है। कौड़ीराम से आगे पांडेयपार में फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। एप्रोच मार्ग भी टूटा हुआ है। हाटा और मझगांवा में बने साइड लेन से आने जाने में दिक्कत हो रही है। कहीं पर मिट्टी पसरी है तो कहीं पर कीचड़ से पूरी लेन पटी है।

0000
बोले स्थानीय लोग

इस सड़क का निर्माण कई साल से चल रहा है। लेकिन, काम पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से काम सुस्त है।

वैभव पांडेय

0000

इस रोड का काम कब तक पूरा होगा। इसके बारे में कह पाना मुश्किल है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि बार-बार कहते हैं कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। अंडरपास और साइडलेन का काम जल्दी होना चाहिए।

घनश्याम विश्वकर्मा

0000

फोरलेन का काम बेहद ही खराब है। इसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। जिस फर्म को इसका काम मिला है। वह अपने काम को लेकर गंभीर नही है।

अनिल दुबे

0000

एनएचएआई के अधिकारियों से बार बार शिकायत की जा रही है। लेकिन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इस साल के अंत तक काम पूरा होने की संभावना नहीं है।


अजय पांडेय

0000

गोरखपुर वाराणसी हाईवे का काम तेजी से पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

भावेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed