फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India's first king vulture conservation center to be built in Maharajganj

महराजगंज में बनेगा देश का पहला किंग वल्चर संरक्षण केंद्र, शासन की मंजूरी के बाद भूमि आरक्षित

Mon, 03 Aug 2020 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
India's first king vulture conservation center to be built in Maharajganj
vulture - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के भारीवैसी गांव में ‘किंग वल्चर’ (गिद्ध की विशेष प्रजाति) के लिए देश का पहला संरक्षण केंद्र बनेगा। शासन से मंजूरी के बाद गांव में पांच एकड़ भूमि आरक्षित कर ली गई है। इसके लिए 83 लाख रुपये भी स्वीकृत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


देश में गिद्धों की नौ प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें किंग वल्चर को गिद्धों का राजा भी कहा जाता है। इनकी गर्दन लाल होती है। माना जाता है कि किंग वल्चर के हटने के बाद ही अन्य प्रजातियों के गिद्ध मृत मवेशियों के पास पहुंचते हैं। देश में गिद्धों के चार और संरक्षण केंद्र हैं।
विज्ञापन


संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल हैं गिद्ध
गिद्ध इको सिस्टम की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। ये मृत पशुओं को को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। इससे कई प्रकार की महामारी से रक्षा होती है। लेकिन विभिन्न कारणों से हाल के सालों में गिद्धों की संख्या तेजी से कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार 40 साल पहले देश में लगभग चार करोड़ गिद्ध थे। अब इनकी संख्या चार लाख से भी कम हो गई है। इसी वजह से ही यूपी सरकार इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। भारीवैसी में केंद्र स्थापित होने से इनकी संख्या तेजी से बढ़ेगी।


गिद्दों की संख्या बढ़ाने के लिए यहां जटायू प्रजनन केंद्र खोलने की तैयारी पहले से ही चल रही है। ऐसे में किंग वल्चर संरक्षण केंद्र बनाए जाने से गिद्धों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाया जा सकेगा।
- अविनाश कुमार, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed