{"_id":"6257bad1ddeb550aec54fca2","slug":"killed-man-by-cutting-him-shovel-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश के झगड़े में कत्ल: मारपीट छुड़ाने गए व्यक्ति की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश के झगड़े में कत्ल: मारपीट छुड़ाने गए व्यक्ति की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 14 Apr 2022 02:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:07 PM IST
सार
हरनहीं चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी ने हमला करने वाले भीम निषाद व उनकी पत्नी गुजराती को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़का आकाश अभी भी फरार है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत हरिहरपुर केवटान टोला में बुधवार रात दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। उसी दौरान झगड़ा छुड़ाने गए व्यक्ति के ऊपर फावड़ा से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घरवालों ने इसकी सूचना डायल 112 हरनहीं चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोनू पुत्र झकरी निषाद व धर्मराज निषाद पुत्र भीम निषाद का लड़का हिमाचल प्रदेश में रह कर पेंट पॉलिश का काम करते थे। दोनों एक ही कमरे में रहते थे, किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसकी सूचना धर्मराज ने अपने भाई आकाश व पिता भीम को दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही अकाश व उसके पिता भीम व पत्नी गुजराती फावड़ा व धारदार हथियार लेकर मोनू के घर पर हमला बोल दिया, जहां उसके भाई सोनू व उसके पिता झकरी को मारने पीटने लगे। शोर सुनकर ज्ञान निषाद (45) छुड़ाने गए तभी हमलावरों ने ज्ञान के ऊपर फावड़े से कई बार हमला कर दिया, जिससे उनका दाहिना पैर कट गया। सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हमलावरों ने ज्ञान की पत्नी और उसके लड़के को भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल भेजा गया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। खून का रिसाव अधिक हो जाने के कारण ज्ञान निषाद की मृत्यु हो गई।
हरनहीं चौकी इंचार्ज अखिलेश तिवारी ने हमला करने वाले भीम निषाद व उनकी पत्नी गुजराती को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़का आकाश अभी भी फरार है। गांव में पुलिस तैनात है।