फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   khichdi mela pre celebration start in gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर: मेले का लुत्फ उठा रहे शहर के लोग, रोशनी से जगमगा रहा मंदिर

Wed, 08 Jan 2020 11:28 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 08 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
khichdi mela pre celebration start in gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला के लिए दुकानें सज गई हैं। खिचड़ी मेला से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचकर मेला का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो मेले की औपचारिक शुरुआत मकर संक्रांति से होती है, लेकिन एक सप्ताह पूर्व ही मेला अपनी रौ में दिख रहा है। मेला प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मेला परिसर में कई प्रकार के झूले, चर्खी, सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान, खजला और चाट-पकौड़ों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग दुकानों में रोजमर्रा की जरूरत की करीब हर चीज मौजूद हैं। लोग मेले का आनंद लेने पहुंचने भी लगे हैं। मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी खासी भीड़ जुटी। बच्चों और बड़ों ने मेले में लगे ब्रेक डांस व ड्रैगन, टोरा-टोरा, जंपिंग मिक्की माउस, नांव, मौत का कुंआ आदि का आनंद लेना भी शुरू कर दिया है। ज्यादातर दुकानदारों ने अपने तय स्थान पर प्रतिष्ठान सजा लिया है। कुछ इसे अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में साठ फीसदी दुकानें अल्पसंख्यकों को
मेला प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मेले में लगभग एक हजार दुकानें लगी हैं। इसमें साठ फीसदी दुकानें अल्पसंख्यकों को आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों को ज्यादा दुकाने देने की परंपरा ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के समय से चली आ  रही है जो अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed