{"_id":"5fa7d994b1c65b06bd26e5a6","slug":"jalsa-e-miladunnabi-said-no-person-can-progress-without-training-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तालीम के बगैर कोई इंसान नहीं कर सकता तरक्की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तालीम के बगैर कोई इंसान नहीं कर सकता तरक्की’
Sun, 08 Nov 2020 05:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
जलसे में तकरीर करते मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमान कुरान व हदीस की शिक्षा के मुताबिक जीवन गुजारें। तालीम पर मुसलमान ध्यान दें। तालीम के बगैर कोई भी इंसान व कौम तरक्की नहीं कर सकती है। यह बातें इलाहीबाग में रविवार को आयोजित जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान हाफिज खैरुलवरा ने कही।
विज्ञापन
मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शिक्षा है कि अगर कोई भर पेट खाना खाकर सो गया और उसके पड़ोस में कोई भूखा सोया तो वह सजा का हकदार है और हिसाब किताब के दिन (महशर) उससे पूछा जाएगा। जरुरतमंदों की मदद करें। सबके खुशी व गम में शामिल हों। अपने जायदाद अपने माल के हिसाब से हर साल गरीबों, बेसहारों के लिए जकात, फित्रा निकालिए, उनको दान यह हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पश्चिम मोहल्ला पिपरौली बाजार में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी में सूफी निसार अहमद व मौलाना मो. इदरीस निजामा ने कहा कि पैगंबर-ए-आजम की सुन्नतों के मुताबिक अपनी दिनचर्या बदलिए, आपका खाना-पीना, सोना, उठना, बैठना, चलना, पहनना आदि सब इबादत में शुमार किया जाएगा। अंत में सलातो-सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
जलसे में हाफिज नजरे आलम कादरी, मौलाना अब्दुल माबूद, कारी नवाब अहमद रजवी, नूर अहमद, मौलाना मोनिस आलम, कारी मो. सकलैन, कमर आलम, मोगीस आलम आदि मौजूद रहे।