फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jalsa-e-Miladunnabi said No person can progress without training in gorakhpur

‘तालीम के बगैर कोई इंसान नहीं कर सकता तरक्की’

Sun, 08 Nov 2020 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 08 Nov 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jalsa-e-Miladunnabi said No person can progress without training in gorakhpur
जलसे में तकरीर करते मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी। - फोटो : अमर उजाला।

मुसलमान कुरान व हदीस की शिक्षा के मुताबिक जीवन गुजारें। तालीम पर मुसलमान ध्यान दें। तालीम के बगैर कोई भी इंसान व कौम तरक्की नहीं कर सकती है। यह बातें इलाहीबाग में रविवार को आयोजित जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान हाफिज खैरुलवरा ने कही।

विज्ञापन


मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी ने कहा कि पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शिक्षा है कि अगर कोई भर पेट खाना खाकर सो गया और उसके पड़ोस में कोई भूखा सोया तो वह सजा का हकदार है और हिसाब किताब के दिन (महशर) उससे पूछा जाएगा। जरुरतमंदों की मदद करें। सबके खुशी व गम में शामिल हों। अपने जायदाद अपने माल के हिसाब से हर साल गरीबों, बेसहारों के लिए जकात, फित्रा निकालिए, उनको दान यह हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पश्चिम मोहल्ला पिपरौली बाजार में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी में सूफी निसार अहमद व मौलाना मो. इदरीस निजामा ने कहा कि  पैगंबर-ए-आजम की सुन्नतों के मुताबिक अपनी दिनचर्या बदलिए, आपका खाना-पीना, सोना, उठना, बैठना, चलना, पहनना आदि सब इबादत में शुमार किया जाएगा। अंत में सलातो-सलाम पढ़कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलसे में हाफिज नजरे आलम कादरी, मौलाना अब्दुल माबूद, कारी नवाब अहमद रजवी, नूर अहमद, मौलाना मोनिस आलम, कारी मो. सकलैन, कमर आलम, मोगीस आलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed