{"_id":"664e42d27737aafe2e02a7b4","slug":"jaga-department-ac-installed-in-x-ray-room-gorakhpur-news-c-206-1-go11002-123029-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जागा विभाग, एक्स-रे रूम में लगी एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जागा विभाग, एक्स-रे रूम में लगी एसी
Thu, 23 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 23 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की एक्सरे मैन्युअल मशीन अगले सप्ताह से काम करना शुरू कर देगी। अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे रूम में एसी लगवा दिया है। अमर उजाला ने 19 मई के अंक में ''''गर्मी में हांफ रही मैन्युअल मशीन'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था कराई है।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब 800 मरीजों की ओपीडी होती है। करीब 100 मरीजों को एक्सरे की जरूरत पड़ती है, जिन्हें परिसर के एक्स-रे वार्ड में भेजा जाता है, लेकिन इन दिनों दिक्कत ऐसी थी कि घंटों एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा था। तेज गर्मी के कारण दो चार एक्स-रे करने के बाद मशीन गर्म हो जाती थी। जिसके कारण मशीन को आफ करके मशीन को ठंडा करना पड़ रहा था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि मरीजों को इंतजार के बाद बाहर से पैसा खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या समाचारपत्र में प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे रूम में एसी लगवा दिया व मशीन को सही कराने के लिए भेजा है।
मशीन लगातार हीट हो रही थी। इसके कारण कार्य प्रभावित हो रहे थे। समस्या को देखते हुए एक्स-रे रूम में एसी लगवा दिया गया है। मशीन ठीक कराई जा रही है।
-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस