फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is necessary to adopt the basic mantra of unity and discipline

Gorakhpur News: 'एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना जरूरी'

Wed, 26 Jun 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to adopt the basic mantra of unity and discipline
एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाना आवश्यक है। शिविर में मिलने वाला प्रशिक्षण व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगी होता है, इसलिए प्रशिक्षण पूरी तन्मयता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर रेलवे सुरक्षा विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षण ले रहे करीब 500 कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कैंप का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयोध्या दास इंटर कॉलेज प्रथम रहा। लाइन एरिया में सीआरडी आर्य महिला पीजी कॉलेज प्रथम रहा। समूह गीत, समूह नृत्य, एनआईएपी में प्रथम स्थान पर सीआरडीए महिला पीजी कॉलेज और सेंट एंड्रयूज कॉलेज रहा। प्रश्नमंच व पोस्टर मेकिंग में सेंट जोसेफ कॉलेज प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा, कैप्टन डॉ. निधिलाल, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, लेफ्टिनेंट स्वाति मिश्रा, जीसीआई कविता गुप्ता, सीमा राय, सूबेदार मेजर सीके मंडल, सूबेदार मेजर राजू गोरे बलिराम, सीटीओ अनुच्या त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed