फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   It is also alleged that when she complained to the young man's mother, the accused's mother and sister also threatened her.

Gorakhpur News: बीकॉम छात्रा से छेड़खानी, मारपीट व धमकी के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
It is also alleged that when she complained to the young man's mother, the accused's mother and sister also threatened her.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र की बीकॉम छात्रा ने गांव के ही युवक पर छेड़खानी, मारपीट, कपड़े फाड़ने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सौरभ पासवान, उसकी मां रीता देवी और बहन रूपा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार को खजनी थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का निवासी सौरभ पासवान रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है और अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर उसने मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और चाकू निकालकर गला काटने की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छात्रा का यह भी आरोप है कि जब उसने युवक की मां से शिकायत की तो आरोपी की मां और बहन ने भी उसे धमकाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सौरभ पासवान, उसकी मां रीता देवी और बहन रूपा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed