फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Instagram friend from Kanpur Molested in forest at Gorakhpur

ऑनलाइन प्यार का धोखा: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, कानपुर से मिलने आई गोरखपुर; किशोरी से जंगल में दुष्कर्म

Thu, 18 Jan 2024 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 10:41 AM IST
सार

कानपुर की रहने वाली किशोरी को इंस्टाग्राम पर गोरखपुर के शख्स से दोस्ती हो गई। इसी बीच शख्स का एक और दोस्त इंस्टाग्राम पर किशोरी से जुड़ गया। दोनों ने किशोरी को घुमाने के बहाने गोरखपुर बुलाया और उसे जंगल में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Instagram friend from Kanpur Molested in forest at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने गोरखपुर आई कानपुर की किशोरी से जंगल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी का आरोप है कि शिकायत करने गोरखपुर के एम्स थाने में गई तो एक दरोग़ा ने उसे भगा दिया। इसके बाद कानपुर जाकर किशोरी ने केस दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की इंस्टाग्राम पर गोरखपुर के एक शख्स से दोस्ती हो गई। दोनों कई दिनों तक एक-दूसरे से बातचीत करते रहे। इसी बीच शख्स का एक और दोस्त इंस्टाग्राम पर किशोरी से जुड़ गया। दोनों ने किशोरी को घुमाने के बहाने गोरखपुर बुलाया।
विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि 11 जनवरी को जब वह गोरखपुर आई तो दोनों उसे जंगल में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया गया। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। पीड़िता इसके बाद एम्स थाने पहुंची। वहां मौजूद एक दरोगा ने ऐसी किसी घटना से इन्कार करते हुए उसे भगा दिया। इसके बाद कानपुर जाकर जाजमऊ थाने में युवती ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कमरे में अलाव जलाकर सोए, दो बच्चों की मौत; मां की हालत गंभीर

अधिकारियों ने क्या कहा

कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि किशोरी की शिकायत पर कानपुर के जाजमऊ थाने में अज्ञात पर पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गोरखपुर रवाना हो गई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कानपुर पुलिस से घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जब भी जांच के लिए गोरखपुर आएगी, उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई में मदद की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed