{"_id":"5efef8f5765b39198b3dad7e","slug":"injured-farmer-dies-in-hospital-during-minor-dispute-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 03 Jul 2020 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के बभनौली में गुरुवार की देर रात हुई मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल किसान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि मृतक की घायल पत्नी और पुत्री का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्राम बभनौली निवासी रामप्यारे गोंड 56 वर्ष पुत्र तूफानी का गुरुवार की देर शाम खेत में रोपाई को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आधा दर्जन की संख्या में रामप्यारे के दरवाजे पर रात में पहुंचे लोगों ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से रामप्यारे को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: घर के सबसे छोटे बेटे को लगी गोली तो फफक कर रो पड़ा पूरा परिवार, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
विज्ञापन
बीच बचाव करने पहुंची पत्नी जुगराती देवी (54) पुत्री दुर्गा (32) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रामप्यारे की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और पुत्री का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।