{"_id":"614202888ebc3edd1346eb24","slug":"indo-nepal-border-high-alert-arresting-six-terrorists-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सतर्कता, देश में छह आतंकी पकड़े जाने के बाद चौकन्नी हुई यूपी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सतर्कता, देश में छह आतंकी पकड़े जाने के बाद चौकन्नी हुई यूपी पुलिस
Wed, 15 Sep 2021 07:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:56 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन हेड क्वाटर, नेपाल सीमा होने की वजह से हिट लिस्ट में गोरखपुर रहता है। गोरखपुर में भी प्रमुख स्थान होने के बाद पहले सीरियल ब्लास्ट का मामला होने की वजह से पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली, प्रयागराज समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से छह आतंकी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल सीमा नजदीक होने के साथ ही गोरखनाथ मंदिर, रेलवे का हेड क्वाटर होने की वजह से आतंकी निशाने की हिट लिस्ट में गोरखपुर में हमेशा से रहता है। इसे देखते हुए एडीजी अखिल कुमार के आदेश पर नेपाल सीमा पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। जिला पुलिस भी चौंकन्ना है। रोजाना के रात्रि गश्त के दौरान पुलिस संदिग्धों से पूछताछ करती देखी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। गोरखपुर में भी प्रमुख स्थान होने के बाद पहले सीरियल ब्लास्ट का मामला होने की वजह से पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई है। गोरखपुर से नेपाल सीमा करीब होने की वजह से आतंकी इस रास्ते का इस्तेमाल करते है, इसकी पुष्टि पहले भी कई बार आतंकी के पकड़े जाने पर हो चुकी है।
विज्ञापन
यही वजह है कि आतंकी के पकड़े जाने के बाद एडीजी अखिल कुमार ने जोन पुलिस को सक्रियता बढ़ाने का आदेश दे दिया। नेपाल सीमा पर खुली सीमा कई जगह पर होने की वजह से वहां से आवाजाही आसान होती है, इस वजह से इस पर पुलिस की विशेष नजर है। एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि आतंकी के पकड़े जाने के बाद पुलिस को सक्रिय रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस गोरखनाथ मंदिर, नेपाल सीमा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर चौंकसी बरत रही है।
विज्ञापन