{"_id":"5f6190558ebc3ebd7712f760","slug":"india-nepal-international-border-will-open-from-october-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अक्तूबर से खुलेगी भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, पर्यटकों को इस बात का रखना होगा खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अक्तूबर से खुलेगी भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा, पर्यटकों को इस बात का रखना होगा खास ख्याल
Wed, 16 Sep 2020 01:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
भारत नापाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल की प्रमुख अंतराष्ट्रीय सीमा को 16 अक्तूबर से नेपाल सरकार ने खोलने का फैसला किया है। मंगलवार की देर शाम कैबिनेट की बैठक के फैसले की घोषणा करते हुए विदेश मंत्री एवं प्रवक्ता प्रदीप ग्यावली ने कहा कि नेपाल में 16 अक्तूबर से पर्यटकों के प्रवेश के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल आने वाले पर्यटकों को स्वास्थ्य संबंधी मानकों को पूरी तरह अपनाना होगा। वहीं सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद करने, परीक्षाओं, सेमिनारों, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को अगली सूचना तक बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
साथ ही सभी प्रकार के प्रदर्शन सभा, सिनेमा हॉल, डांस बार, सार्वजनिक स्थान, सैलून, ब्यूटी पार्लर, मसाज और स्पा सेंटर, स्विमिंग पूल, जिम, ग्रुप गेम्स, फील्ड गेम्स, अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण, सभी प्रकार के धार्मिक क्षेत्र, चिड़ियाघर और पुस्तकालय अगले निर्णय तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
रूपनदेही जिले के नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलजारी यादव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से पार्टी के नेताओं को अवगत कराया गया था। जिसके बाद कैबिनेट की बैठक में 16 अक्तूबर से सोनौली सहित दस प्रमुख सीमा से आवागमन सुचारू करने का फैसला सरकार द्वारा लिया गया है।