{"_id":"625a4e34bf729d0b1b42ba12","slug":"increase-number-of-corona-tests-private-hospitals-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए, निजी अस्पताल रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए, निजी अस्पताल रहें तैयार
Sat, 16 Apr 2022 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:33 AM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी जांच बूथ बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को कोविड संक्रमितों के लिए दवाओं की पांच-पांच किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि जो दवाएं या उपकरण जरूरी हों, उन्हें हर हाल में मंगा लिया जाए। साथ ही कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई जाए।
सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों को भी निर्देशित किया है कि वे वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की जांच कर लें। अगर कोई कमी हो तो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए। कर्मचारियों को कोरोना जांच के लिए फिर से तैयार किया जाए।
सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे प्रांतों या विदेश से आने वालों की कोरोना जांच जरूर कराई जाए। कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए। इसमें आरटीपीसीआर जांच की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। बताया कि तीसरी लहर के दौरान प्रतिदिन पांच से छह हजार जांच हो रही थी। पिछले दो माह से इनकी संख्या घटकर एक हजार के आसपास रह गई है। यह ठीक नहीं है। इसकी संख्या हर हाल में बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर फिर से बनाए जाएंगे जांच के लिए बूथ
सीएमओ ने बताया कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी जांच बूथ बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को कोविड संक्रमितों के लिए दवाओं की पांच-पांच किट उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर यह दवाएं आशा कार्यकर्ता संक्रमितों को दे सकेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि बाहर से कोई व्यक्ति आ रहा है तो उसकी जांच जरूर कराएं।