{"_id":"6a19fed37c7a8d537d07bfb0","slug":"incident-in-gorakhnath-police-station-area-police-is-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1337535-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला, अफरा-तफरी
विज्ञापन
- गोरखनाथ थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित अजय नगर में शुक्रवार दोपहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जामा मस्जिद के पास बैठे युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रसूलपुर निवासी अनस उर्फ गोलू मोहल्ले में ही बैठा था। इसी दौरान वहां पहुंचे साजिद उर्फ सिटी से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि साजिद ने चाकू निकालकर अनस के हाथ और गर्दन पर वार कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जबकि आरोपी वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर गोरखनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों युवकों के नशे के आदी होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भागे हुए आरोपी की तलाश जारी है।