फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in Chhapiya village, under the jurisdiction of GIDA police station.

Gorakhpur News: मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भर गया बारिश का पानी, डूबने से बालक की मौत

Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Incident in Chhapiya village, under the jurisdiction of GIDA police station.
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के छपिया गांव में मिट्टी खनन के बाद बने गहरे गड्ढे में शनिवार को बारिश का पानी भर गया था। पैर फिसलने से उसमें गिरे 12 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरैया गांव निवासी सुनील विश्वकर्मा का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक शनिवार को छपिया गांव की ओर खेतों के रास्ते गया था। इसी दौरान खेत में बने गहरे गड्ढे के पास उसका पैर फिसल गया और वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। कुछ देर बाद गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो लोग उसे निकालने पहुंचे। जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची गीडा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप: समय रहते गड्ढा भरवा दिया जाता तो न जाती जान
ग्रामीणों ने बताया कि खेत से कुछ समय पहले जेसीबी मशीन से मिट्टी का खनन किया गया था, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया था। बरसात के दौरान उसमें पानी भर जाने से वह तालाब जैसा दिखाई देने लगा। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को भरवा दिया जाता या उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। बच्चे की जान न जाती। गांव के लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में मिट्टी खनन के बाद छोड़े गए खुले गड्ढे लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे गड्ढों को तत्काल भरवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव से लिपट कर बिलखती रही मां, चेन्नई में पिता को दी गई मौत की खबर
बच्चे के डूब जाने की सूचना गांव वालों ने परिवार के लोगों को दी। जब तक घटनास्थल पर परिवार वाले पहुंचे, बच्चे का शव निकाला जा चुका था। मां उसे देख सुधबुध खोकर शव से लिपट कर रोने लगी। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता सुनील विश्वकर्मा चेन्नई में बढ़ई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बोले एसपी
मामले की जांच की जा रही है। यदि मिट्टी खनन या सुरक्षा में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- दिनेश पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed