फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the hope of relief, the affected appealed to the MLC

Gorakhpur News: राहत की आस में प्रभावितों ने एमएलसी से लगाई गुहार

Mon, 03 Jul 2023 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 03 Jul 2023 03:11 AM IST
विज्ञापन
In the hope of relief, the affected appealed to the MLC
- खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के प्रभावितों ने एमएलसी को सौंपा पत्र
विज्ञापन

- खोराबार और सैनिक नगर में चार सौ से अधिक रिहायशी मकानों के टूटने का है अंदेशा



गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में अतिक्रमण हटाने से परेशान लोगों ने रविवार को एमएलसी देवेंद्र सिंह से मुलाकात की। उनसे मिलकर लोगों ने मदद की गुहार लगाई। प्रभावितों की बात सुनकर एमएलसी ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी से बात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर संभव मदद की जाएगी। उधर अवकाश होने की वजह से जीडीए का बुलडोजर नहीं चला।


खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए जीडीए की ओर से साफ सफाई की जा रही है। खोराबार, जंगल सिकरी, सैनिक नगर कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। जीडीए की ओर से उन मकानों या कमरों को तोड़ा जा रहा हैं जिनमें कोई निवास नहीं करता है। इस क्षेत्र में चार सौ से अधिक पक्के मकान बने हुए हैं, जिनमें परिवार संग लोग रहते हैंं। मकानों के टूटने से लोगों को बेघर होने का डर सता रहा है। इसलिए लोग जनप्रतिनिधियों से मिलकर गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन



रविवार को खोराबार और जंगल सिकरी के रोहित पाठक, विजय सिंह, विपिन विहारी, अविनाश त्रिपाठी, संतोष कुमार, रोहित पाठक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष ठाकुर, रमेश वर्मा, आलोक राय, दीनदयाल पांडेय सहित अन्य लोग एमएलसी देवेंद्र सिंह से मिलने उनके कौआबाग स्थित आवास पहुंचे। वहां उनके सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान एमएलसी ने कमिश्नर से बात कर लोगों की समस्या का विकल्प तलाशने की बात कही। उन्होंने कमिश्नर को बताया कि जो लोग दशकों से मकान बनाकर रह रहे हैं। उनको आश्वस्त किया जाए कि किसी का मकान नहीं तोड़ा जाएगा। एमएलसी से मिलने के बाद लोग घरों को लौट गए। इस मामले में लोगों ने सीएम से मिलने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed