फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you prescribe an external examination, inform the medical officer along with the reason.

Gorakhpur News: अगर बाहर की जांच लिखें तो कारण समेत सूचना दें चिकित्साधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
If you prescribe an external examination, inform the medical officer along with the reason.
- पैथालॉजिकल सिस्टम सुदृढ़ीकरण के लिए आयोजित ओरिएंटेशन व स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप में बोले सीएमओ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले की 22 ग्रामीण सीएचसी-पीएचसी और 10 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के लिए सभी आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बाहर की जांच न लिखी जाए। यदि किसी कारणवश बाहर की जांच लिखी जाती है, तो इसकी तत्काल सूचना दें, जिससे कि व्यवस्था को ठीक कराया जा सके।
यह बातें सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने बृहस्पतिवार को ''''पैथालॉजिकल सिस्टम स्ट्रेंथनिंग'''' के लिए आयोजित ओरिएंटेशन एंड स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप में कहीं। सीएमओ ने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से मरीजों को संक्रमणमुक्त माहौल में क्वालिटी टेस्टिंग और सटीक रिपोर्टिंग मिल सकेगी। सरकारी अस्पतालों में जांच सेवाएं निजी केंद्रों से बेहतर हों, यह सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो मरीज को निजी केंद्र भेजने की बजाय उच्च चिकित्सा संस्थान को संदर्भित करें।
विज्ञापन

सीएमओ ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी जांच मशीन में खराबी आती है तो तुरंत सूचना दी जाए, ताकि मरीजों की जांच में बाधा न आए। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर डीपीएम पंकज आनंद, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed