अब फुटबॉल ग्राउंड पर खिलड़ियों को थूकना पड़ेगा महंगा, फीफा ने बदला ये नियम
- कोरोना संकटकाल के दौरान फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय संस्था फीफा के मेडिकल बोर्ड ने रखा प्रस्ताव
- इसी सत्र से लागू होंगे नियम, खेल संघों के माध्यम से खिलाड़ियों को दी जा रही जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर इसके बाद दोबारा यह कृत्य खिलाड़ी की ओर से किया जाता है तो उसे रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टेडियम में प्रवेश के दौरान हर खिलाड़ी की थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य होगी। फीफा के मेडिकल बोर्ड ने यह प्रस्ताव संस्था के समक्ष रखा है। जिस पर अंतिम मुहर जून तक लगने की उम्मीद है।
मेडिकल बोर्ड की ओर से प्रस्ताव रखे जाने के बाद से फुटबॉल संघ, स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले की खिलाड़ियों को इन नियमों की जानकारी दी जा रही है।
सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन
बोर्ड की ओर से रखे प्रस्ताव के तहत मैच के दौरान कहीं आने जाने के लिए टीम की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं हाथ मिलाने की प्रथा को समाप्त किया जाएगा। हाफ टाइम के बाद खिलाड़ी अपने किट में बदलाव कर सकेंगे।
फुटबॉल प्लेयर और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से खेल के नियमों में फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ की ओर से बदलाव की तैयारियां की जा रहीं हैं।
इनमें मैच के दौरान हाथ मिलाने पर रोक लगाने के साथ ही मैदान पर थूकने पर येलो से रेड कार्ड तक जारी किया जाएगा। जून के आखिर तक फीफा की ओर से इस पर मुहर लगाई जा सकती है। खिलाड़ियों को नए नियमों के बारे में बताया जा रहा है।