{"_id":"664e84403167f55a25077a25","slug":"if-expenditure-account-is-not-given-within-three-days-the-permission-of-the-vehicle-will-be-cancelled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-566751-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दिन में व्यय लेखा नहीं दिए तो रद होगी गाड़ी की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दिन में व्यय लेखा नहीं दिए तो रद होगी गाड़ी की अनुमति
विज्ञापन
व्यय लेखा के प्रथम निरीक्षण में अनुपस्थित रहे गोरखपुर व बांसगांव के दो-दो उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में व्यय लेखा के प्रथम निरीक्षण में गोरखपुर से दो और बांसगांव संसदीय सीट से दो प्रत्याशी व उनके एजेंट अनुपस्थित रहे। सभी रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस देकर 48 घंटे में जवाब मांगा है। अगर जवाब नहीं मिलता है तो सक्षम न्यायालय में उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज होगी और नोटिस मिलने के तीन दिनों में रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करते हैं तो निर्वाचन संबंधित वाहन को दी गई अनुमति वापस ली जाएगी।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी भागीदारी पार्टी के शिवशंकर प्रजापति और निर्दल अमिता भारती और उनके एजेंट अनुपस्थित रहे। वहीं, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी व गया प्रसाद भी उपस्थित नहीं हुए। उनके अधिकृत एजेंट ने भी रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया। चारों उम्मीदवारों को नोटिस दिया गया।
--
262 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर मतदान कर्मियों ने वोट डलवाया। गोरखपुर में ऐसे 180 और बांसगांव संसदीय सीट से 82 मतदाताओं ने पोस्टर बैलेट से मतदान किया। इसके अलावा गोरखपुर में 14 और बांसगांव में 276 मतदान कार्मिकों ने भी मतदान किया और आठ ने ईवीएम से वोट डालने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोकसभा क्षेत्र में 27 मई तक गोरखपुर विश्वविद्यालय कला संकाय में फैसिलिटेशन सेंटर में मतदानकर्मी मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
-
प्राइवेट गाड़ियों का शुरू हुआ अधिग्रहण
गोरखपुर। चुनाव में इस्तेमाल के लिए प्राइवेट गाड़ियों का अधिग्रहण बुधवार से शुरू हो गया। विश्वविद्यालय परिसर में पहले दिन 50 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी कराई गईं। गाड़ियों का अधिग्रहण 28 मई तक होगा। इसके बाद गाड़ी नहीं भेजने वालों को कार्रवाई के लिए नोटिस दिया जाएगा।