फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband committed suicide due to fight with wife in Deoria

देवरिया: गृह कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 29 Jul 2021 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 03:01 PM IST
सार

पिता के साथ खेत में घास निकालने गया था युवक। खाना खाने की बात कहकर घर आया, जिसके बाद हुआ हादसा।

विज्ञापन
husband committed suicide due to fight with wife in Deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के बघौचघाट क्षेत्र के कोइरीपट्टी गांव में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोइरीपट्टी निवासी कुंदन गौड़ (22) पुत्र हीरा गौड़ की शादी दो माह पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के चौरा खास जनपद कुशीनगर की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों में ही पति- पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने लगा। बुधवार को कुंदन अपने पिता के साथ खेत में घास निकालने गया था। पिता से भूख लगने की बात कह कर वह घर खाना खाने के लिए चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को खाना बनाते देख युवक अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर लटक गया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन- फानन बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed