फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hospitals will have to be operated following seven points in Corona pandemic

सात बिंदुओं का पालन करते हुए करना होगा अस्पतालों का संचालन, नहीं तो होगी कार्रवाई

Fri, 25 Sep 2020 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 07:58 PM IST
सार

  • महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने दिशा-निर्देश जारी किया
  • सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों को भी करना होगा निर्देशों का पालन

विज्ञापन
Hospitals will have to be operated following seven points in Corona pandemic
Corona - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सात प्रकार के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए ही सरकारी और निजी अस्पतालों का संचालन किया जाना है। इसे लेकर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 
बताया कि कोविड के प्रसार की रोकथाम में अस्पतालों की अहम भूमिका है। ऐसी जगह पर मरीजों का ही आना होता है। ऐसी स्थिति में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने पत्र के जरिए सभी एडी हेल्थ, मंडलीय और जिला स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों के संबंध में आठ बिंदुओं की तरफ ध्यान दिलाते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि भारत सरकार की अनलॉक गाइडलाइन-4 को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों की समस्त आकस्मिक सेवाएं, ओपीडी, डायग्नोस्टिक और अन्य संबंधित सेवाओं को बिना किसी रोक के संचालित किया जाए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।


 

ये सात बिंदु किए गए हैं शामिल

  1. मरीज, उनके अभिभावक और चिकित्साकर्मी हर समय मॉस्क का प्रयोग करें।
  2. दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें।
  3. सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से किया जाए।
  4. अस्पताल के साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
  5. अस्पताल को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाए।
  6. रोगियों के साथ आ रहे अभिभावकों की संख्या सीमित रखी जाए।
  7. चिकित्सालयों में ऐसे स्थान भी बनाए जाएं, जहां कोरोना के संभावित मरीज को अलग किया जा सके।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोविड व्यवहार की निगरानी संबंधित क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और वहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी करेंगे। जिले के सभी निजी अस्पतालों की भी निगरानी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय और निगरानी टीम को सौंपी गई है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed