फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High-speed car rams into parked trailer, driver dies

Gorakhpur News: खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Thu, 04 Jun 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
High-speed car rams into parked trailer, driver dies
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लौटते समय कंचनपुर के पास देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को अलग कर निकाला गया शव
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित धर्मकांटे के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को ट्रेलर से अलग कराया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतक की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुड़ीकुंड खुर्द निवासी रोशन सिंह (21) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उसके दादा राजवंश सिंह न्यूरो संबंधी बीमारी के चलते बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती हैं। उनकी देखभाल के लिए रोशन और उनके चाचा देवेंद्र प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज में रुके थे। मंगलवार रात करीब एक बजे रोशन अपनी कार से मेडिकल कॉलेज से सरैया बाजार की ओर निकला था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। कंचनपुर स्थित धर्मकांटे के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े सरिया लदे ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोशन अपने पिता धर्मेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र में ह्यूम पाइप और आरसीसी ईंट के कारोबारी हैं। जवान बेटे की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रत्नेश्वर सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed