{"_id":"625685a3432bf56c72600f63","slug":"heart-patients-started-getting-pace-maker-in-brd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बीआरडी में हृदय मरीजों को लगने लगा पेस मेकर, 49 मरीजों की हो चुकी है एंजियोग्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बीआरडी में हृदय मरीजों को लगने लगा पेस मेकर, 49 मरीजों की हो चुकी है एंजियोग्रॉफी
Wed, 13 Apr 2022 01:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:41 PM IST
सार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि हृदय रोग विभाग तैयार हो गया है। मशीनें लग गई हैं। अब तक तीन मरीजों को पेस मेकर लगाया जा चुका है। मरीजों की एंजियोग्रॉफी भी की जा रही है। जल्द ही न्यूरो सर्जरी शुरू होगी।
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग के मरीजों की सर्जरी शुरू हो गई है। तीन मरीजों को पेस मेकर लगाया जा चुका है। 49 मरीजों की एंजियोग्रॉफी हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही न्यूरो सर्जरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है। डॉक्टरों की तैनाती के बाद कॉलेज प्रशासन ने हृदय रोग विभाग का निर्माण करा दिया। इसमें लिथोट्रिप्सी मशीन (किडनी की पथरी तोड़ने वाली) और माइक्रोस्कोप (दिमाग का ट्यूमर बड़ा करके देखने वाली मशीन) को लगा दिया गया है। अब तक 49 मरीजों की एंजियोग्रॉफी हो चुकी है। 170 मरीजों का इको किया जा चुका है। आठ मरीजों की टीएमटी की गई है। 483 मरीजों की ईसीजी की गई है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में पेस मेकर लगाने की शुरुआत हो चुकी है। अभी मरीजों को स्टेंट सहित अन्य जरूरी सामान बाहर खरीदने पड़ रहे हैं। एंजियोग्रॉफी के लिए भी सामान बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं। हालांकि जो दवाएं कॉलेज के पास उपलब्ध हैं, वह मरीजों को निशुल्क दी जा रही हैं।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि हृदय रोग विभाग तैयार हो गया है। मशीनें लग गई हैं। अब तक तीन मरीजों को पेस मेकर लगाया जा चुका है। मरीजों की एंजियोग्रॉफी भी की जा रही है। जल्द ही न्यूरो सर्जरी शुरू होगी।