{"_id":"6a59488ab4e4b19846085de4","slug":"hearings-held-on-matters-related-to-land-maps-and-illegal-construction-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1388177-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए समाधान दिवस में 32 शिकायतें पहुंचीं, नौ का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए समाधान दिवस में 32 शिकायतें पहुंचीं, नौ का निस्तारण
Fri, 17 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
- भूमि, मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के राप्ती सभागार में बृहस्पतिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 32 लोगों ने भूमि, भवन मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
महादेव झारखंडी निवासी व अधिवक्ता मुकुल शाही ने क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने की शिकायत की। इस पर विशेष कार्याधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोरखनाथ निवासी शेर आलम और पचपेड़वा की वृंदा देवी ने भवन का मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया। संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में जल्द कार्रवाई करने को कहा गया। जीडीए ने बताया कि आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए यह समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम ने की। समाधान दिवस में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुशवाहा, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह व यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।