{"_id":"6141f5f08ebc3e1472534462","slug":"head-constable-suspended-for-demanding-rupees-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रुपये की मांग करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रुपये की मांग करने पर हेड कांस्टेबल निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर
Wed, 15 Sep 2021 07:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:10 PM IST
सार
महिला ने पति पर केस दर्ज कराया था। वहीं सिपाही दरोगा के नाम पर रुपये मांग रहा था। यह घटना मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर लिया गया था। इसी के आधार पर एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने में दर्ज मारपीट के मामले में बचाने के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग करने वाले हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दरोगा राहुल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। रुपये मांगने की रिकॉर्डिंग एसएसपी को मिल गई थी। एसएसपी ने सीओ कैंट राहुल भाटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके में रहने वाला एक पलंबर का पत्नी से विवाद चलता है। पत्नी उसके खिलाफ कई बार शिकायत कर चुकी है, जिसकी जांच कराए जाने की मांग को लेकर वह डीआईजी के पास प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसी बीच में पुलिस ने उसके खिलाफ मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रधान ने पलंबर को फोन किया। फोन पर वह बोल रहा है कि 12 हजार रुपये की व्यवसथा कर लो तो बचा लूंगा। सीधे दरोगा के घर लेकर चल चलूंगा नहीं तो फंस जाओगे। उसकी बातचीत पलंबर ने रिकॉर्ड कर ली थी। फिर यह एसएसपी के पास पहुंचने पर पूरा मामला खुलकर समाने आ गया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा को लाइनहाजिर किया गया है।