{"_id":"6255076bd3c40877f3091be1","slug":"guard-dies-after-being-hit-by-awadh-assam-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल हादसा: अवध-आसाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से गार्ड की मौत, ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसा: अवध-आसाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से गार्ड की मौत, ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ते समय हुआ हादसा
Tue, 12 Apr 2022 10:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:30 AM IST
सार
अवध-आसाम एक्सप्रेस में रविवार की रात ड्यूटी करने गार्ड डीके सिंह पहुंचे थे। पीछे से आ रहे गार्ड से उन्होंने चार्ज लिया। चलती ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान वे फिसलकर ट्रैक पर चले गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शरीर के दो हिस्से हो गए।
विज्ञापन
मृतक डीके सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध-आसाम एक्सप्रेस को गोरखपुर से लखनऊ ले जा रहे गार्ड डीके सिंह की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है, जब गार्ड अपने ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रैक पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। गार्ड की मौत की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। उनकी मौत पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूनियन के नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अवध-आसाम एक्सप्रेस में रविवार की रात ड्यूटी करने गार्ड डीके सिंह पहुंचे थे। पीछे से आ रहे गार्ड से उन्होंने चार्ज लिया। चलती ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान वे फिसलकर ट्रैक पर चले गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शरीर के दो हिस्से हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को बलिया स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया गया।
विज्ञापन
उधर, ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महासचिव शीतल प्रसाद, जोनल संरक्षक एससी त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, नसीमुर्रहमान, डीके विश्वकर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल ने मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे एसी लाउंज में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभी आयोजित की है।
विज्ञापन