फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will be made the hub of water sports: Sports Minister

गोरखपुर को बनाएंगे वाटर स्पोर्ट्स का हब: खेल मंत्री

Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur will be made the hub of water sports: Sports Minister
- कहा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स रोइंग प्रतियोगिता में गोरखपुर ने की शानदार मेजबानी
विज्ञापन

- रामगढ़ताल में होंगी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर को वाटर स्पोर्ट्स का हब बनाया जाएगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रोइंग प्रतियोगिता की शानदार मेजबानी करके गोरखपुर ने यह दिखा दिया है कि यहां राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिता कराने की क्षमता है।
यह बातें उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कही। खेल मंत्री रोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हुई रोइंग प्रतियोगिता अभूतपूर्व रही है। इससे रामगढ़ताल की प्रतिष्ठा पर्यटन के साथ भी वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी स्थापित हुई है। यहां रोइंग प्रतियोगिता होने से प्रदेश के युवाओं का भी इसके प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन


--------------

गोरखपुर में बनाएंगे रोइंग ट्रेनिंग एकेडमी: नवनीत सहगल
गोरखपुर। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल विभाग रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर गोरखपुर में रोइंग ट्रेनिंग एकेडमी बनाएगा। इसे लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री की देखरेख में कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सहगल बुधवार को रामगढ़ताल की जेट्टी पर रोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के शीर्ष पदाधिकारी भी मानते हैं कि रामगढ़ताल और यहां का वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। साथ ही इस वेन्यू को नेशनल लेवल के ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील किया जा सकता है।

डॉ. सहगल ने बताया कि आरएफआई की अध्यक्ष व महासचिव राजलक्ष्मी सिंह देव भी उत्तर भारत में रोइंग कोचिंग सेंटर या ट्रेनिंग एकेडमी के लिए रामगढ़ताल और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को एक उत्कृष्ट जगह मान रही हैं। उनकी भी इच्छा यहां ट्रेनिंग एकेडमी स्थापित करने की है। बताया कि इस संबंध में उनके साथ प्रारंभिक दौर की वार्ता हुई है। ट्रेनिंग एकेडमी खुल जाने से उत्तर प्रदेश के रोइंग खिलाड़ियों को यहीं सारी सुविधाएं मिलने लगेगी और वे किसी अन्य राज्य जाने की बजाय अपने प्रदेश के लिए मेडल जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed