फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 14 January 2024

Gorakhpur Weather: शिमला, कुल्लू और मसूरी से भी ठंडा रहा गोरखपुर, सीजन का सबसे सर्द दिन और रात

Sun, 14 Jan 2024 10:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jan 2024 10:23 AM IST
सार

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां शनिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन और रात रहा है। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। इस सीजन में पहली बार तापमान इतने निचले स्तर पर पहुंचा है।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 14 January 2024
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ से आ रही हवाओं ने मैदानी इलाकों की ठंड बढ़ा दी है। शनिवार सीजन का अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। शनिवार को अपना शहर गोरखपुर, शिमला-कुल्लू-मनाली और मसूरी से भी ठंडा रहा। न्यूनतम ही नहीं अधिकतम तापमान इन हिल स्टेशनों की तुलना में कम रहा। मौसम विभाग ने भी गोरखपुर को सीवियर कोल्ड-डे घोषित किया। शनिवार को कड़ाके की ठंड के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते दिखे।

विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। इस सीजन में पहली बार तापमान इतने निचले स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से आंशिक कम था। सिर्फ 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस था। यह भी सामान्य से छह डिग्री कम रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गौरवशाली इतिहास से भी रू-ब-रू करा रहा 'गोरखपुर महोत्सव', प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

साइबेरिया की तरफ से आ रही ठंड हवा
मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दीकी ने बताया कि साइबेरिया की तरफ से बर्फीली हवा हिमालय की तराई क्षेत्र की तरफ आ रही है। इसे कोल्ड एयर मास कहते हैं। इन हवा के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर शुरू हुआ है। शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। आसमान में बादल छाए हुए हैं। यह कोहरे और धुंध के बादल हैं। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। सर्द हवा के कारण गलन बढ़ जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने 1150 महिलाओं को दिए मुफ्त सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बनाना सबसे जरूरी
 

यह है सीवियर कोल्ड-डे का मानक
मौसम विभाग के मानक पर गोरखपुर शनिवार को सीवियर कोल्ड-डे का शिकार रहा। सीवियर कोल्ड-डे का मानक अधिकतम तापमान का औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस का कम होना है। शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। गलन भरी ठंड के चलते शनिवार को शहरवासियों की गतिविधियां प्रभावित हुईं। लोग बिना जरूरत घर से नहीं निकले।

कुछ यूं रहा इन शहरों का तापमान...
 
शहर अधिकतम न्यूनतम
गोरखपुर 13.5 4.9
कुल्लू 22.4 5.1
मनाली 16.4 6.1
शिमला 17.5 9.0
मसूरी 17.4 9.0
देहरादून 19.7 5.8




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed