फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi adityanath distribute 1150 sewing machines to women at Gorakhpur

Gorakhpur News: सीएम योगी ने 1150 महिलाओं को दिए मुफ्त सिलाई मशीन, बोले- आत्मनिर्भर बनाना सबसे जरूरी

Sat, 13 Jan 2024 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को स्वावलंबन का उपहार दिया। उन्होंने शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के परिसर में सुबह आयोजित समारोह में 1150 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया।

विज्ञापन
CM yogi adityanath distribute 1150 sewing machines to women at Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 1150 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित किए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि देश की आधी आबादी (महिलाओं) को सशक्त किए बिना हम भारत को 'सशक्त' और 'समर्थ' नहीं बना सकते। इसके लिए हमें उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को स्वावलंबन का उपहार दिया। उन्होंने शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के परिसर में सुबह आयोजित समारोह में 1150 महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन का वितरण किया।
विज्ञापन


बता दें कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद मूल्यपरक शिक्षा के साथ ही समाज सेवा और स्वावलंबन के विभिन्न प्रकल्पों का भी सशक्त माध्यम है। परिषद की तरफ से महिलाओं के लिए 3 जनवरी से सात दिवसीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला का औपचारिक समापन 9 जनवरी को महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमपीपीजी कॉलेज) जंगल धूसड़ में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed