{"_id":"625a4c9dde731c2295424609","slug":"gorakhpur-wearher-mercury-crossed-40-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Wearher: गोरखपुर में 40 के पार पहुंचा पारा, पछुवा हवाओं ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Wearher: गोरखपुर में 40 के पार पहुंचा पारा, पछुवा हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 16 Apr 2022 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:27 AM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
पानी में स्नान करके गर्मी से बचते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचने और तेज पछुवा हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल कुछ दिनों तक तपिश भरी गर्मी से निजात की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। वहीं, करीब-करीब पूरे दिन तेज पछुवा हवा चली। मौसम का मिजाज सुबह से ही तल्ख हो चला था। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गुड फ्राइडे की छुट्टी की वजह से दफ्तरों एवं आसपास के इलाकों में लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
बाजारों में भी लोगों की संख्या कम रही। सड़कों पर भी जो लोग नजर आए, वो धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। देर शाम तक हवा में गर्मी महसूस होती रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन