फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Police entered hostel deducted five thousand challan

गोरखपुर विश्वविद्यालय: हॉस्टल में घुसी पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान, देर रात लगाया जाम

Thu, 14 Apr 2022 10:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Apr 2022 10:08 AM IST
सार

छात्र यूनिवर्सिटी बंद कर, प्रशासन एवं पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हॉस्टल के मुख्य गेट पर पहुंच कर मोहद्दीपुर रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए।

विज्ञापन
Gorakhpur University Police entered hostel deducted five thousand challan
छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी  के एनसी (नाथ चंद्रावत) हॉस्टल में बुधवार रात जांच करने पहुंची कैंट पुलिस ने छात्रों की बाइकों का चालान काट दिया। एक बाइक का पांच हजार का चालान कटने की जानकारी होते ही छात्र आक्रोशित हो गए और हॉस्टल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिए। देर रात तक छात्र सड़क पर बैठे रहे। उधर, रात में आवागमन कम होने की वजह से पुलिस भी मुस्तैद रही। देर रात साढ़े ग्यारह बजे प्रदर्शन को शांत कराया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात तकरीबन 8 बजे यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ कैंट पुलिस एनसी हॉस्टल में रूटीन जांच के नाम पर पहुंची थी। उनका कहना था कि हॉस्टल के पास आए दिन मारपीट हो रही है। जांच के दौरान पुलिस ने हॉस्टल परिसर में खड़ी छात्र के बाइको का चालान काट दिया।
विज्ञापन


छात्र अनुराग सिंह के मोबाइल पर पांच हजार रुपये चालान कटने का संदेश आने पर छात्र आक्रोशित हो गए। छात्र यूनिवर्सिटी बंद कर, प्रशासन एवं पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हॉस्टल के मुख्य गेट पर पहुंच कर मोहद्दीपुर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। देर रात तक पुलिस एवं यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग छात्रों के मनाने में लगे हुए थे। रात में भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। देर रात साढ़े ग्यारह बजे प्रदर्शन को शांत कराया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed