गोरखपुर: विश्वविद्यालय व एमएमएमयूटी में दीक्षांत समारोह कल, टॉपरों को मिलेगा गोल्ड मेडल व उपाधि
कुलाधिपति दीक्षोपदेश के बाद टॉपरों को देंगी गोल्ड मेडल व उपाधि, गोविवि में प्रो. एके श्रीवास्तव और एमएमएमयूटी में प्रो. प्रेमव्रत होंगे मुख्य अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएमएमयूटी में 35 गोल्ड मेडल से नवाजे जाएंगे मेधावी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। इस दौरान कुल 35 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे, जिसमें 16 कुलपति स्वर्ण पदक, 18 स्मृति गोल्ड मेडल और एक कुलाधिपति पदक हैं। दीक्षांत में कुल 1174 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अमित यादव कुलाधिपति समेत सर्वाधिक छह गोल्ड मेडल से नवाजे जाएंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दीक्षांत समारोह में 35 गोल्ड मेडल में 21 मेडल छात्रों को और 14 मेडल छात्राओं को दिए जाएंगे। सत्र 2017-18 में प्रवेश लेने वाले बीटेक तथा शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश पाए बीटेक (लेटरल एंट्री) एवं एमसीए छात्रों के साथ सत्र 2019-20 में प्रवेश पाए एमटेक, एमबीए, एवं एमएससी के छात्रों एवं पीएचडी के छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी।
बीटेक के इन मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
सिविल इंजीनियरिंग
अमित यादव - कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, आरएस सिंह एमई 69 स्वर्ण पदक, स्व. लक्षन राय मेमोरियल स्वर्ण पदक, आईसीआई अल्ट्राटेक सीमेंट स्वर्ण पदक, क्लास 1994 स्वर्ण पदक।
कंप्यूटर साइंस
अक्षत सिंह- कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय मुन्नीलाल जैन मेमोरियल स्वर्ण पदक।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
अनुपमा चौधरी- कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय ई. गौरीशंकर दास मेमोरियल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्रीमती लीलावती देवी मेमोरियल स्वर्ण पदक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
सूर्य प्रताप राठौर - कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय देवकी देवी नांगलिया मेमोरियल स्वर्ण पदक।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मिलिंद जायसवाल - कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्री कालीचरन कन्दोई मेमोरियल स्वर्ण पदक।
केमिकल इंजीनियरिंग
अतिंद्र कुमार कुशवाहा- कुलपति स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्री हरी प्रसाद गोयनका मेमोरियल स्वर्ण पदक।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
अनुष्का सिंह- श्री रमेश चंद्रा एवं श्रीमती किशोरी देवी स्वर्ण पदक।
कक्षावार उपाधि की संख्या
बीटेक- 782एमटेक- 199
एमएससी (भौतिकी, गणित)- 40
एमसीए- 60
एमबीए- 66
पीएचडी- 26