{"_id":"6204d4f72f0f3027e77c01c9","slug":"gorakhpur-tops-in-earning-more-income-in-fewer-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर में सेवा: कम बसों में अधिक आय अर्जित करने में गोरखपुर अव्वल, जानिए प्रतिदिन कितनी हो रही कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में सेवा: कम बसों में अधिक आय अर्जित करने में गोरखपुर अव्वल, जानिए प्रतिदिन कितनी हो रही कमाई
Thu, 10 Feb 2022 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:34 PM IST
सार
महानगर में संचालित हो रही हैं 14 इलेक्ट्रिक बसें, पहले दिन हुई थी 33 हजार की आय, अब हो रही है प्रति दिन 97 हजार की कमाई।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम बसों में अधिक आय अर्जित करने के मामले में गोरखपुर, प्रदेश में अव्वल बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इलेक्ट्रिक बसों की आय में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इन जिलों में गोरखपुर को 15 बसें मिली हैं। इनमें 14 बसें ही चलाई जा रही हैं। 29 दिसंबर 2021 को महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इन बसों से पहले दिन लगभग 33 हजार रुपये की आय हुई थी। 40 दिनों में इलेक्ट्रिक बसों की आय में लगभग तीन गुने की वृद्धि हुई है। वर्तमान में 14 बसों से 97 हजार रुपये की आय प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन
जिला बसों की संख्या आय (प्रति दिन)
गोरखपुर- 15 96,455
वाराणसी- 23 70,485
झांसी- 14 45,407
प्रयागराज- 24 1,19025
कानपुर- 57 1,05320
लखनऊ- 57 2,45,000
पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड साइट इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि गोरखपुर की इलेक्ट्रिक बस सेवा सफलता की ओर तेजी से अग्रसर है। सबसे कम बसों में अधिक आय के मामले में गोरखपुर प्रदेश में अव्वल बन गया है। पांच बसें और जल्द ही बेड़े में शामिल हो जाएंगी जिसके बाद आय में और भी वृद्धि होगी।