फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur private hospital

गोरखपुर के नोडल अफसर ने दिया ये खास निर्देश, कहा- निजी अस्पतालों ने कोरोना जांच के लिए फीस ली तो भुगतेंगे

Sun, 09 Aug 2020 08:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur private hospital
कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते नोडल अफसर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग, गन्ना विकास व आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने जिले में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी काउंटरों पर हो रहे कामों की जानकारी ली, रिकार्ड भी जांचे।

विज्ञापन


सीएमओ ने नोडल अफसर को बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक 60 निजी अस्पतालों को एंटीजन किट दिया जा चुका है। नोडल अफसर ने चेताया कि किसी भी निजी अस्पताल ने अगर कोरोना जांच के लिए फीस ली तो उस पर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निजी अस्पतालों को कोरोना संक्रमितों के लिए दो बेड आरक्षित रखने होंगे ताकि जरूरी होने पर मरीज शिफ्ट करने में कोई दिक्कत न हो। सभी निजी अस्पतालों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया। डीएम से कहा कि इन अस्पतालों की रेंडम चेकिंग की जाए और कहीं प्रोटोकॉल का पालन होता न मिले तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निजात के लिए शासन- प्रशासन के साथ सभी को मिलकर कार्य करना होगा। जनमानस से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मॉस्क पहने तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

संक्रमितों की 10 कांटेक्ट ट्रेसिंग जरूरी

कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद नोडल अफसर जूम एप के जरिए सभी एमओवाईसी के साथ बैठक की। सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों से हॉस्पिटल मैनेजमेंट की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोरोना जांच हो। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कम से कम 10 कान्टेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य तौर पर करने को कहा।

नोडल अफसर ने निर्देश दिया कि होम क्वारंटीन/एक्टिव मरीजों से रैपिड रिस्पान्स टीम ,नियमित संपर्क बनाए रखें। डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने महामारी से निपटने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed