फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police increased Alertness after terrorists caught in Lucknow

अलर्ट: लखनऊ में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद गोरखपुर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, होटल, ढाबों में चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 13 Jul 2021 03:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jul 2021 03:26 PM IST
सार

लखनऊ में आतंकी पकड़े जाने के बाद गोरखनाथ मंदिर समेत अन्य जगहों पर जांच की गई। 

विज्ञापन
Gorakhpur Police increased Alertness after terrorists caught in Lucknow
पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, होटलों में की गई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी पकड़े जाने के बाद गोरखपुर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसपी के आदेश पर गोरखनाथ मंदिर सहित अन्य जगहों पर सतर्कता बरतते हुए चेकिंग की गई है। वहीं होटल, ढाबों में जाकर पुलिस ने रुके लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस सुबह से ही होटल, ढाबों और सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग कर रही है। गोरखपुर में 2007 में आतंकी हमला होने की वजह से यहां भी जगह संवेदनशील माना जाता है। इसके साथ ही यहां से नेपाल की सीमा भी करीब है। पुलिस वालों को एसएसपी ने निर्देश दिया है कि वह अपने अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाते रहें और बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखें।
विज्ञापन

 
किराएदारों का नहीं होता सत्यापन
पहले भी आतंकी पकड़े जाने के बाद किराएदारों के सत्यापन का मामला सामने आता रहा है, लेकिन इसके बाद भी गोरखपुर में इसे लेकर सतर्कता नहीं बरती जाती है। जबकि अभी कुछ समय पहले ही रोहिंग्या की तलाश के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी ने भी किरायदारों के सत्यापन का निर्देश जारी किया था लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed