फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur night curfew and weekend lockdown timing restrictions from today

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर सहित पूरे यूपी में आज से नाइट कर्फ्यू लागू, शनिवार-रविवार रहेगा लॉकडाउन

Tue, 20 Apr 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 01:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन)  प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

विज्ञापन
Gorakhpur night curfew and weekend lockdown timing restrictions from today
गोरखपुर नाइट कर्फ्यू।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मंगलवार यानी आज से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इलेवन के साथ हुई बैठक में ये निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन)  प्रभावी रहेगी। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है। जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। इसे कड़ाई से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 792 नए केस सामने आए। साथ ही 18 मरीजों की मौत हो गई। इनमें छह गोरखपुर के रहने वाले हैं। अन्य मृतक कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर और बिहार के हैं। अब मौतों की कुल संख्या 387 हो गई है। संक्रमितों में माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के चार कर्मचारी समेत राप्तीनगर के पार्षद का परिवार भी शामिल है।

बता दें कि 792 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 29572 हो गई है। इसमें से 22915 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा छह हजार के पार यानी 6270 पर पहुंच गया है। सोमवार को शहरी थाना क्षेत्र में 455 नए केस मिले, जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 316 संक्रमित मिले हैं। 21 मामले ऐसे हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है। कोविड का टीका जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed