{"_id":"673e5524ebff1bf44305836c","slug":"gorakhpur-news-youth-dies-due-to-collision-with-dumper-family-members-create-ruckus-in-chc-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-753330-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सीएचसी में किया हंगामा
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के अलाउद्दीन टोला में मंगलवार को खनन की मिट्टी लेकर जा रही डंपर की टक्कर से रामपाल प्रजापति की मौत हो गई। आरोप है कि गाड़ी मालिक घायल को सीएचसी ले गया और मौत हो जाने पर छोड़कर चला गया।
बुधवार की सुबह जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीणों ने सीएचसी में हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर शव लेकर निकले और थाना गेट के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। चौरीचौरा इंस्पेक्टर के आश्वासन पर दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की पत्नी अशर्फी देवी ने एक खनन माफिया पर पति को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति रात में ही घायल हो गए थे लेकिन परिवार को सूचना नहीं दी गई। सुबह फोन करने पर कॉल नहीं उठा तो उसने दूसरे को फोन कर पता किया। इसी बीच उसके घर पहुंचे एक व्यक्ति ने ससुर को कुछ बताया। तब सुबह आठ बजे परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस शव को ऑटो में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। जिसे देख परिजन समेत ग्रामीण नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। किसी तरह से पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। लेकिन ग्रामीण और परिजन शव लेकर थाना गेट के सामने सड़क पर पहुंच गए। चालक और गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन की सह पर माफिया खनन कर रहे हैं।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी तक की जांच में पता चला है कि रामपाल भी खनन वाली जगह पर काम करता था।
अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा