{"_id":"69693371b891cd85170e7fff","slug":"gorakhpur-news-young-man-harassing-a-girl-and-her-family-in-a-case-of-unrequited-love-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1199062-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकतरफा प्रेम में युवती और उसके परिवार को परेशान कर रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकतरफा प्रेम में युवती और उसके परिवार को परेशान कर रहा युवक
विज्ञापन
- युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ धमकी देने की दर्ज कराई प्राथमिकी
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पिछले एक माह से एक युवक के एकतरफा प्रेम और धमकियों से परेशान है। युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी तीन साल पहले संतकबीरनगर जिले के युवक से तय हुई थी और लगभग एक वर्ष पूर्व सगाई भी हो चुकी है। इसी बीच जटेपुर उत्तरी निवासी विशाल नामक युवक पिछले एक माह से युवती का पीछा कर रहा है। आरोप है कि वह शादी तोड़ने और दूसरी जगह विवाह करने की धमकियां दे रहा है। युवती ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर आरोपी रास्ते में रोककर अभद्रता करता है और फोन पर भी दबाव बनाता है। इस वजह से परिवार मानसिक रूप से परेशान है। थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।