फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता : मोहम्मद के कुंडे पर भारी पड़ा नैतिक का 'डेंजर' और 'जनेऊ', खूब चला दांव

Sun, 17 Nov 2024 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 11:22 AM IST
सार

 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता: प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश शासन के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपियनर राजीव तोमर ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रामजन्म सिंह ने की।
दीप प्रज्वलन के बाद टीमों ने कोच और मैनेजर के नेतृत्व में मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
In Gorakhpur Wrestling, Naitik's danger and sacred thread overshadow Mohammad's well
कुश्ती के दांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में शनिवार को 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया। बालकों के 57 किग्रा भारवर्ग में हुए एक रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश के नैतिक ने पंजाब के पहलवान मोहम्मद को पटखनी दी।
In Gorakhpur Wrestling, Naitik's danger and sacred thread overshadow Mohammad's well
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकाबले की शुरुआत में पंजाब के मोहम्मद ने नैतिक को बाहर कर एक प्वॉइंट अपने नाम किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के नैतिक ने लगातार दो डेंजर दांव कर अपने नाम चार प्वॉइंट किए।
 
In Gorakhpur Wrestling, Naitik's danger and sacred thread overshadow Mohammad's well
कुश्ती के दांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दांव में नैतिक ने पीछे करने के लिए चैलेंज किया। यह चैलेंज खारिज होने के बाद मोहम्मद को एक प्वाइंट मिल गया। हॉफ टाइम तक का स्कोर 4-2 रहा। अगले राउंड में मोहम्मद ने एक अंक अपने नाम किया। नैतिक ने जनेऊ दांव आजमाकर फिर बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
In Gorakhpur Wrestling, Naitik's danger and sacred thread overshadow Mohammad's well
कुश्ती के दांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद मोहम्मद ने बाहर से एक अंक और कुंडा दांव आजमाकर दो अंक हासिल किए। यहां स्कोर बराबर हो गया। अंत समय तक दोनों का स्कोर बराबर रहा लेकिन नैतिक के पास बड़े अंक होने से विजेता घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
In Gorakhpur Wrestling, Naitik's danger and sacred thread overshadow Mohammad's well
कुश्ती के दांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश शासन के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपियनर राजीव तोमर ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के रामजन्म सिंह ने की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed