फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wrestling: Haryana became champion, won 16 medals including eight gold

कुश्ती : हरियाणा बना चैंपियन जीते आठ स्वर्ण समेत 16 पदक

Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wrestling: Haryana became champion, won 16 medals including eight gold
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-14) का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। आठ स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक जीतकर हरियाणा ओवरऑल चैंपियन रहा। उत्तर प्रदेश की टीम बालक वर्ग में दूसरे और बालिका वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। यूपी ने दो स्वर्ण समेत कुल 14 पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन के दिन 75 किलोग्राम में बालक वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में महाराष्ट्र के अनिल ने यूपी के सक्षम को कांटे के मुकाबले में अंकों के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं, यूपी के सक्षम को रजत और दिल्ली के जतिन व हरियाणा के कुशल ने अपने मुकाबले जीत कर कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस मुकाबले में विद्या भारती, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, राजस्थान, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नवोदय विद्यालय, उड़ीसा कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, दिल्ली, तमिलनाडु एवं पंजाब के खिलाड़ियों ने जोर आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की टीम बालक और बालिका दोनों ही वर्ग में अव्वल रही। बालिका कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में हरियाणा ने पांच स्वर्ण और तीन कांस्य समेत कुल आठ पदकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली की टीम तीन स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम दो रजत, चार कांस्य पदक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह बालक वर्ग में हरियाणा तीन स्वर्ण, एक रजत एवं चार कांस्य पदक समेत कुल आठ पदक जीतकर शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश ने दो स्वर्ण, तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे और महाराष्ट्र दो स्वर्ण व तीन कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इसके पूर्व कुश्ती का शुभारंभ प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल सतीश सिंह एवं सह संयोजक डीआईओएस अमरकांत सिंह ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेताओं को ट्रॉफी और पदक वितरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed