फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women pickpockets ran away after cutting the chain of a woman sitting in an e-rickshaw, were caught

Gorakhpur News: ई-रिक्शा में बैठी महिला का चेन काटकर भागीं टप्पेबाज महिलाएं, पकड़ी गईं

Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women pickpockets ran away after cutting the chain of a woman sitting in an e-rickshaw, were caught
पीड़िता ने कैंट थाने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन से घर जा रही एक महिला का टप्पेबाज महिलाओं ने गले से चैन काट लिया। महिला और उसकी बहू के शोर मचाने पर आरोपी महिलाएं चलती ई-रिक्शा से कूद कर भागने लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी महिलाओं को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता की बहू की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा की रहने वाली पिंकी ने बताया कि शुक्रवार को अपनी सास उमा देवी के साथ गांव से वापस आ रही थी। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी। बेतियाहाता चौराहा पार करने के बाद ई-रिक्शा में तीन महिलाएं एक बच्चे के साथ बैठ गईं। उसमें से एक महिला बच्चे को जबरदस्ती सास की गोद में बैठानी लगी। वहीं उसके साथ की अन्य महिलाएं बार-बार सास का पैर कुचलने लगी। महिलाओं ने मौका पाकर सास के गले से सोने का चेन काट लिया। अचानक सास ने गले की तरफ देखा तो सोने की चेन गायब थी। वह शोर मचाने लगीं। इसके बाद तीनों महिलाएं ई-रिक्शा से कूदकर भागने लगी। शोर सुनकर आस-पास के स्थानीय लोगों ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस बुलाकर तीनों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं से पूछताछ की। उन पर केस दर्ज कर लिया गया है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed