फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman dies of electrocution, jammed by keeping dead body on road

Gorakhpur News: करंट से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman dies of electrocution, jammed by keeping dead body on road
राजगढ़। गोला क्षेत्र के जानीपुर (भुवाहिया) में खेत में बिछे नंगे तार के करंट से उसकी चपेट में आकर कौशिल्या (50) की रविवार को मौत हो गई। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन संग नाराज ग्रामीण महिला का शव गोला-कौड़ीराम मार्ग पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस वजह से सुबह करीब दस बजे से 11 बजे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष गोला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने परिजनों की मांग मानते हुए मृतका के पुत्र रविंद्र की तहरीर पर रामाशीष, दिनेश, फूलमती और मंशा के खिलाफ खेत में नंगा तार बिछाने के आरोप में केस दर्ज किया। इसके अलावा अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, तब जाकर परिजन व ग्रामीण शव लेकर मुक्तिधाम गए, वहां दाह संस्कार किया।
विज्ञापन


कौशिल्या जानीपुर (भुवहिया) में पति के गुजर जाने के बाद अपने परिवार के साथ रहती थीं। रविवार सुबह रोज की तरह सुबह टहलने जा रही थीं। इसी दौरान बगल के खेत में तार बिछा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। कौशिल्या का पैर तार पर पड़ा तो वह करंट की चपेट में आ गईं। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को बेहोशी की हालत में देख घरवालों को सूचना दी। तब तक कौशिल्या की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद महिला की पुत्री और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed