{"_id":"67eee4ad366cdd3bf003b71d","slug":"gorakhpur-news-when-the-buyers-did-not-get-possession-of-the-land-they-caught-him-and-fabricated-a-false-story-of-kidnapping-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-890460-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो खरीदारों ने पकड़ा, गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो खरीदारों ने पकड़ा, गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पास से युवक के अपहरण का मामला
सचिन ने बिचौलिए के जरिये से 60 लाख रुपये में बेच दी थी दान में मिली जमीन, खरीदने वालों को नहीं मिल रहा था कब्जा
गुलरिहा। मेडिकल कॉलेज के पास से बुधवार शाम को युवक का अपहरण नहीं हुआ था। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने पीड़ित और आरोपी दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दान में मिली जमीन बेचने के बाद युवक कब्जा नहीं दिला रहा था। इस पर युवक को कब्जा दिलवाने के लिए साथ ले गए थे। युवक के रिश्तेदार ने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दे दी थी। हालांकि पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी सचिन निषाद को कुछ वर्ष पहले पिपराइच क्षेत्र निवासी कोइल ने दान में जमीन दी थी। सचिन ने एक बिचौलिया के माध्यम से 63 डिसमिल जमीन कोतवाली क्षेत्र के दीवान बाजार निवासी अमित यादव और तिवारीपुर क्षेत्र के अंधियारीबाग निवासी रविंद्र यादव को 60 लाख रुपये में बैनामा कर दिया। फसल कटने के बाद कब्जा कराने का आश्वासन मिला था। कब्जा नहीं मिलने पर जमीन खरीदने वाले सचिन को खोजने लगे। बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज के पास एक शराब की दुकान पर सचिन को देखकर उसी की कार से स्पोर्ट्स काॅलेज ले गए। इसी बीच सचिन निषाद के साथ मौजूद बहनोई फूल कुमार और मित्र रंजीत ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी।
इसके बाद खोजबीन में जुटी गुलरिहा व चिलुआताल पुलिस ने रात 11 बजे स्पोर्ट्स कॉलेज के पास से सचिन और रविंद्र और अमित यादव को पकड़ लिया। तीनों से पूछताछ की गई। मामले में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमित यादव, रविंद्र यादव व सचिन का शांतिभंग में चालान कर दिया। इनकी कार व बाइक सीज कर दी।