फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vande Bharat ran till Nautanwa at a speed of 110, trial successful

Gorakhpur News: 110 की रफ्तार से नौतनवा तक दौड़ी वंदेभारत, ट्रायल सफल

Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vande Bharat ran till Nautanwa at a speed of 110, trial successful
अब स्पीड ट्रायल की रिपोर्ट भेजी जाएगी रेलवे बोर्ड, गोरखपुर से प्रयागराज तक ट्रेन में लगेंगे 16 कोच
विज्ञापन

सुबह नौ बजे गोरखपुर से रवाना हुई 16 कोच लगी वंदेभारत
गोरखपुर। गोरखपुर से अयोध्या, लखनऊ होकर प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में जल्द ही आठ की जगह 16 कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए रविवार को 16 कोच लगाकर ट्रेन को गोरखपुर से नौतनवा स्टेशन तक दौड़ाया गया। रेल प्रशासन के मुताबिक, सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ट्रायल सफल रहा। अब रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी।

वंदेभारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाकर गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म सात से नौतनवा स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार के साथ इंजीनियर, सुपरवाइजर की टीम भी गई। ट्रेन फुल स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने ट्रेन के इंजन, कोच, पहिए आदि के साथ ही सभी कोच में एसी को चेक किया।
विज्ञापन

सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से परीक्षण करने के बाद दोपहर करीब सवा दो बजे अधिकारी और स्टॉफ ट्रेन से लौट आए। ट्रेन को प्लेटफॉर्म सात पर ही लाया गया।
रेल प्रशासन के मुताबिक, हर बिंदु की जांच करने के बाद सभी कोच फिट पाए गए हैं। यानी 16 कोच लगाकर ट्रेन को चलाने में तकनीकी दिक्कत नहीं है। यह रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही ट्रेन को एक समारोह आयोजित कराकर चलाने की तैयारी है। वहीं, पहले से आठ कोच वाली वंदेभारत को गोरखपुर से पटना रूट पर चलाया जाएगा। इसके लिए भी रेल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक नौतनवा जफरे आलम ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 कोच के साथ संचालन को लेकर ट्रायल के लिए गोरखपुर से नौतनवा आई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों की निगरानी में ही ट्रेन दोपहर एक बजे गोरखपुर को रवाना भी हो गई।


वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सेल्फी लेने को आतुर रहे लोग
नौतनवा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रविवार सुबह अचानक नौतनवा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को देख खुशी से खिल उठे। मौके पर मौजूद नौतनवा निवासी बबलू लारी ने अपनी पत्नी शाहीन और बच्चे अलीना, अदीबा व अदी लारी के साथ सेल्फी ली। इसी तरह अमित कुमार, अंश कुमार, बृजेश कुमार, अंकुर श्रीवास्तव समेत तमाम स्थानीय नागरिक स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन आने की सूचना पर पहुंचे और इन लम्हों को संजोए रखने के लिए तस्वीरें खिंचवाई। लोगों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का काफी नाम सुना है। आज नौतनवा स्टेशन पर देखकर बहुत खुशी हो रही है।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed